फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा पर बना अस्थाई पुल तोड़ा

Mon, 22 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेतवा नदी पर सरीला तहसील क्षेत्र में बना दूसरा पुल भी एसडीएम की देखरेख में तोड़ दिया गया।  रविवार को रिरूआ बसरिया गांव के निकट बनाए गए अस्थाई पुल को तोड़ दिया गया था। अवैध पुलों के जरिये मौरंग भरे ट्रकों की निकासी जालौन जनपद से की जा रही थी।
विज्ञापन

बेतवा नदी पर सरीला तहसील क्षेत्र में अस्थाई पुल बनाकर मौरंग की निकासी की जा रही थी। इस मामले में प्रदेश सरकार के सख्त रुख को देखते जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने अधिकारियों को अवैध पुलों को तुड़वाने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते रविवार को रिरूआ बसरिया गांव के निकट बनाए गए अवैध रूप जेसीबी मशीन से तोड़ा गया था। सोमवार को इछौरा जिटकरी के पास बनाए गए अस्थाई पुल को एसडीएम रामयश गौतम की मौजूदगी में ढहाया गया। इस पुलों को मौरंग माफियाओं ने बालू भरी बोरियां लगाकर बनवाया था। माफिया जालौन से होकर मौरंग की निकासी करा रहे थे। सोमवार को चलाए गए अभियान में सरीला के उप जिलाधिकारी के  साथ सीओ राजेश पांडेय, सर्वेयर विजय भूषण तिवारी, खनिज अधिकारी रामकुमार मौजूद रहे। अधिकारियों की इस कार्रवाई से मौरंग माफियाओं में हड़कंप है। एसडीएम ने इस मामले में बताया कि नदियों पर अवैध रूप से संचालित पुलों को किसी भी कीमत पर नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें