फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग होने पर प्रोबेशन विभाग की टीम ने शादी रूकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। नाबालिग की शादी की शिकायत पर पहुंची टीम ने शादी रुकवा दी। किशोरी और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

कस्बे की एक किशोरी की शुक्रवार को बरात आनी थी। घर में नाते रिश्तेदार आ गए थे। खाना बन रहा था।
दोपहर करीब 2 बजे किसी ने फोन पर डीएम को नाबालिग की शादी होने की जानकारी दे दी। इस पर उन्होंने प्रोबेशन टीम को जांच करने के लिए भेजा। प्रोबेशन अधिकारी नीरज कुमार कस्बा इंचार्ज लालजी सरोज के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने लड़की का आधारकार्ड देखा। इसमें उसकी उम्र 15 वर्ष थी, जबकि राशन कार्ड में 21 वर्ष मिली। टीम ने लड़की और परिजनों के बयान दर्ज किए। टीम ने शादी रुकवा दी। पिता का आरोप है कि किसी ने रंजिश के चलते फोनकर शादी रुकवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें