फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मधुमक्खियों का हमला, युवक के सिर से निकाले गए 100 डंक

Sat, 22 Feb 2025 09:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोतवाली क्षेत्र के अमन शहीद मोहल्ले में जामा मस्जिद के पास से गुजर रहे अधेड़ के ऊपर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इलाज के दौरान सिर से डाॅक्टर ने सौ डंक निकाले।
विज्ञापन

शहर के कजियाना मोहल्ला निवासी शमीम (50) ने बताया कि वह पैदल जा रह थे तभी पीछे से मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। वह सड़क किनारे शकील की पंचर की दुकान में घुसकर वहां पड़े कंबल को ओड़ कर जान बचाई। बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक महेंद्र कुमार व डॉ. आरएस प्रजापति ने बताया कि उनके सिर से करीब सौ से जाता मधुमक्खी के डंक निकाले गये है। हालत में सुधार है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें