नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की पुतड़ियाल पंचायत में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए सरकार की ओर से 53 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। बजट राशि के लिए जन प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है।
पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार ने कहा कि धनियारा संपर्क मार्ग के लिए 26 लाख एवं जंगल सड़क के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत होने के बाद दोनों ही कार्यों के टेंडर लगा दिए गए है।
इसके अलावा धनतर नाला पर पुली के लिए 8 लाख 26 हजार रुपये, विधि सिंह के घर के पास रास्ता निर्माण के लिए 80 हजार रुपये, रविंद्र के घर से कुलदीप चंद के घर की ओर रास्ते के लिए 75 हजार रुपये, सुरजीत के घर से अशोक कुमार की पशुशाला की ओर रास्ते के लिए एक लाख एक हजार 660 रुपये और महिंद्र सिंह के घर से कुलदीप चंद के घर की ओर रास्ते के लिए एक लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
वहीं, ग्रामीणों में कुशल कुमार, सतीश गिल, विजेंद्र, चंपा देवी, ज्ञान चंद, सुनील कुमार, बलदेव चंद ने बजट के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है। संवाद