शहीद पार्क में धरना-प्रदर्शन करते समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हटाए जाने के विरोध में समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क में शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बीटू यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष ने अखिलेश यादव को पुन: पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की। कहा कि मांग पूरी न होने पर छात्रसभा सामूहिक इस्तीफा देगी। जिला उपाध्यक्ष मनीष निगम ने भी अखिलेश को पुन: अध्यक्ष बनाए जाने की पुरजोर वकालत की।
धरने के दौरान श्यामसुंदर प्रजापति, सत्यप्रकाश शर्मा, अजय यादव, अमित दक्ष, जयगोविंद सिंह यादव, सलमान, अनूप कुमार, अनुज सागर, अंकित, जीतू, जीतेंद्र, अमित कुमार, आकाश कश्यप, सुमित श्रीवास्तव, विकास, रोहित आदि मौजूद रहे।