फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारियों ने किया आईपीएच कार्यालय का घेराव

Sat, 17 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन। - फोटो : file photo
विज्ञापन
कस्बे में उखड़ी गलियों को लेकर आखिरकार दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब एक दर्जन कारोबारियों ने शुक्रवार को आईपीएच कार्यालय के बाहर विभाग के खिलाफ हल्ला बोल दिया। इस दौरान कारोबारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


जल्द गलियों की दशा न सुधरने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी है। कारोबारियों में तरुण कपिल, किशोर शर्मा, रघुवीर सिंह, पप्पू वर्मा, योगराज, सुनील चौधरी, रंगीला, सुभाष, विक्रांत कपिल, सन्नी, दिनेश, रवि शर्मा, सुरेंद्र, राज कुमार का कहना है कि आईपीएच विभाग ने काफी समय पहले सीवरेज पाइप लाइनें डालने को गलियों की खुदाई की थी, लेकिन अब तक सीवरेज लाइन डालने का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।

यहां तक कि उखड़ी गलियों को भी दुरुस्त नहीं किया गया है। इसके चलते राहगीर दिन में भी ठोकरें खाकर घायल हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि बारिश में हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
विज्ञापन


साथ ही कारोबारियों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में कारोबारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर जमकर भड़ास निकाली। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द गलियों की हालत नहीं सुधारी गई तो उन्हें मजबूरन आंदोलन तेज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें