फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: संभलकर चलाएं पटाखे, हादसे में तुरंत डायल करें 108

Sun, 19 Oct 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। दीपावली पर आतिशबाजी का प्रयोग सावधानी से करें। किसी भी प्रकार के हादसे पर तुरंत 108 नंबर लगाएं। एंबुलेंसकर्मी मदद के लिए तत्काल पहुंचेंगे और अस्पताल तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

त्योहार पर 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआईआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज ने अलर्ट जारी किया है। संस्था के प्रोग्राम मैनेजर दिनेश यादव, जिला प्रभारी कपिल वार्ष्णेय व भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दीपावली पर 108 सेवा की सभी एंबुलेंस आपात स्थिति में 24 घंटे तैयार रहेंगीं। आवश्यकता पर जल्द से जल्द एंबुलेंस उपलब्ध कराने का अलर्ट जारी किया गया है। सभी एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता रहेगी। 108 एंबुलेंस चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेंगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही समय से निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके।



जलने पर क्या करें-

पटाखों से या दीयों से जलने की घटनाएं हो सकतीं हैं। डॉ. दाउद हुसामी ने बताया कि पटाखे छुड़ाने के दौरान पानी नजदीक में रखें। पटाखों से जलने या अन्य कारण से जलने की स्थिति में जले हुए अंग पर सादा पानी या नल का पानी लगातार 15 मिनट तक डालें। घाव को साफ रखें। कोई पट्टी या कपड़ा न बांधे। किसी साफ कपड़े से जले हुए अंग को कवर करें। जले हुए अंग पर टूथपेस्ट, हल्दी, नमक, या अन्य किसी भी वस्तु का लेप न करें। तुरंत 108 एम्बुलेंस को कॉल करें और अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें