फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूला बीडीसी सदस्य

Thu, 09 Feb 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य ने गृहकलह के चलते मकान के बाहर आंवले के पेड़ से झूलकर फांसी लगा ली। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इचौली गांव निवासी बीडीसी सदस्य देवकुमार (30) पुत्र श्यामसुंदर की शादी एक वर्ष पूर्व मप्र के छतरपुर के गांव रेवना में हुई थी। उसके दो भाई पुलिस विभाग में कांस्टेबिल हैं। पड़ोसियों के अनुसार, बीती रात भाइयों में मामूली विवाद हुआ। इसके बाद रात में ही बीडीसी सदस्य ने घर के बाहर एक आंवले के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो उसे फांसी के फंदे पर लटकता पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें