फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बसवारी पांच रन से, बिसवारी दो विकेट से जीती मुकाबले

Sun, 22 Feb 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव स्थित गंगासागर स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बसवारी ने चिल्ली को पांच रन से हराया, जबकि दूसरे मैच में बिलगांव ने पहाड़ी को दो विकेट से पराजित किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

पहला मैच चिल्ली और बसवारी की टीमों के बीच खेला गया। चिल्ली के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी के लिए उतरी बसवारी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। इसमें देवेंद्र ने 25 और अंकित ने 23 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चिल्ली की टीम बसवारी की सधी गेंदबाजी के सामने 92 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह बसवारी ने पांच रन से मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला पहाड़ी और बिलगांव के बीच खेला गया। बिलगांव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए पहाड़ी की टीम ने निर्धारित ओवरों में 121 रन बनाए। बल्लेबाज बंटू ने 24 और अविनेश ने 21 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिलगांव की टीम ने आठ विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। मुकाबलों में अंपायर की भूमिका शशिकांत और अश्वनी ने निभाई, जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी दिनेश प्रताप ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें