फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक पर ही मिलेगी रसोई गैस सब्जिडी

Fri, 01 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
क्या आधार कार्ड आपकी नागरिकता का प्रमाण पत्र है? - फोटो : PTI
विज्ञापन
घरेलू गैस कनेक्शन से आधार लिंक कराना जरूरी कर दिया गया है। एक अप्रैल से गैस कंपनियों ने इसे लागू कर दिया है। जिले में 71 हजार 795 घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। स्थानीय एजेंसियों में आधार लिंक का आदेश तो अभी तक नहीं आया है लेकिन टीवी चैनलों में आधार लिंक जमा न करने पर सब्सिडी नहीं देने की बात कही जा रही है। जिसने गैस उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार उपभोक्ताओं से सब्सिडी छोड़ने का आग्रह कर रही है। इसके बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं ने बेहद कम संख्या में सब्सिडी छोड़ी है। अभी तक जिले में 1078 उपभोक्ताओं ने गैस पर सब्सिडी छोड़ी है। जिले में ग्यारह गैस एजेंसियां संचालित हैं।

जिनसे 71 हजार 795 घरेलू उपभोक्ता जुड़े हैं। मुख्यालय की त्रिवेणी गैस एजेंसी से 12501, शुभभारत गैस एजेंसी से 4839,  कुरारा की इंडेन गैस एजेंसी से 5560, पंकज गैस सुमेरपुर से 8997, मधुपिया गैस मौदहा से 9783, गायत्री गैस राठ से 14640 उपभोक्ता जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं, सिरावन गैस गोहांड में 9105, जगदीश गैस सर्विस बिवांर में 2285, जय मां एचपी मुस्करा में 1179, विश्वकर्मा इंडेन इमिलिया में 2167 व निहाल एचपी गैस गुसियारी में 729 उपभोक्ता हैं। गैस की सब्सिडी को लेकर संबंधित कंपनियां आधार लिंक पर जोर दे रही हैं।

अभी तक मुख्यालय में 50 फीसदी गैस उपभोक्ताओं ने अपने आधार लिंक करा लिए हैं। इधर, एक अप्रैल से जिन उपभोक्ताओं ने आधार कार्ड लिंक नहीं कराया है, उन्हें सब्सिडी नहीं देने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें