फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डेढ़ साल बाद बरहारा चौकी को मिला अपना भवन

विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 35- बरहारा पुलिस चौकी के शिलापट का अनावरण करते एसपी मृगांक शेखर पाठक। संवाद
विज्ञापन
= एसपी ने किया शुभारंभ, चौकी प्रभारी को सौंपी रखरखाव की जिम्मेदारी, चुनाव को लेकर बीट प्रभारियों को किया सतर्क
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

सरीला (हमीरपुर)। करीब डेढ़ साल से जलालपुर थाने से संचालित बरहारा पुलिस चौकी को सोमवार को अपना भवन मिल गया। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने नवनिर्मित भवन के शिलापट का अनावरण और फीता काटकर शुभारंभ किया। अब चौकी का संचालन नए भवन से होगा।
बरहारा चौकी के दायरे में बरहारा, लोधीपुरा, न्यूलीबासा, कड़ौरा, बसारिया, रिरुआ बुजुर्ग और हरसुंडी गांव आएंगे। नया भवन मिलने से इन गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर शिकायतें दर्ज कराने और पुलिस सहायता लेने में सुविधा होगी। शुभारंभ के बाद एसपी ने चौकी के सभी कमरों और उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी तीरथ सिंह को भवन के रखरखाव की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने चौकी क्षेत्र के सातों गांवों के चौकीदारों से परिचय लिया। उनसे बीट सिपाहियों और गांवों की स्थिति के बारे में जानकारी की। चुनाव नजदीक होने के चलते बीट प्रभारियों और चौकीदारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी अरविंद कुमार वर्मा, सीओ सरीला शाहरुख खान, जलालपुर थाना प्रभारी रवि कुमार, चौकी प्रभारी तीरथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामौतार राजपूत, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जीतू राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दृगपाल सिंह और ग्राम प्रधान धर्मराज राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

-


वर्जन
नए भवन से बरहारा चौकी का संचालन शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और जनसुनवाई में सहूलियत मिलेगी। पुलिसकर्मियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। - मृगांक शेखर पाठक, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें