फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तपोभूमि में बार बालाओं का डांस, हिंदू संगठनों ने जताया ऐतराज

Sat, 27 Dec 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 26 एचएएमपी 05- सुमेरपुर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हिन्दू संगठन। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। श्रीगायत्री तपोभूमि परिसर में बृहस्पतिवार की देर शाम कथा स्थल पर बार बालाओं का डांस कराने पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया और पुलिस को बुलाकर कार्यक्रम बंद करा दिया। लोगों ने शुक्रवार को सुबह थाने पहुंचकर आयोजक के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक बद्री प्रसाद गुप्ता ने अपने नाती के जन्मदिन पर श्री गायत्री तपोभूमि के कथा प्रांगण पर विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में नाते-रिश्तेदार के साथ इष्ट मित्रों को आमंत्रित किया गया था। जन्मदिन का केक काटने के बाद करीब 8:00 बजे यहां आर्केस्ट्रा की आड़ में बार-बालाओं का अश्लील डांस शुरू कर दिया गया। इसकी भनक बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों को लग गई और मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए पुलिस को बुला लिया।
फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह,मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए डांस को बंद करा दिया। शुक्रवार को सुबह बजरंग दल के नैतिक सोनी, आदर्श तिवारी, बादल बजरंगी, भोलू ठाकुर, अभिषेक, अमन धुरिया, आशीष सिंह, ललित शर्मा, अंशु पंडित, अमर सिंह, उत्कर्ष सैनी, आदर्श अवस्थी, रामजी आदि ने कड़ा एतराज जताते हुए कार्यक्रम के आयोजक बद्री प्रसाद गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, दीपू गुप्ता, प्रवीण गुप्ता आदि के खिलाफ तपोभूमि के पुजारी मोनू द्विवेदी से पुलिस को तहरीर दिलवाई है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें