23 से 27 मार्च तक बैंक बंद होने के कारण मंगलवार को एसबीआई और अन्य बैंकों में ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों में टोकन लेने और पैसा निकालने के लिए जल्दबाजी दिखी। एसबीआई के दोनाें एटीएम खराब होने से ग्राहक परेशान भी रहे।
23 और 24 मार्च को होली, 25 को गुड फ्र ाइडे, 26 को चौथा शनिवार और 27 मार्च को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे। इसके चलते त्योहार पर पैसा निकालने के लिए बैंकों में लोगों की लाइन लग गई। काउंटरों पर आपाधापी रही।
स्थानीय एसबीआई शाखा में मंगलवार सुबह सर्वर फेल होने से ग्राहक मायूस नजर आए। जैसे ही सर्वर ने काम करना शुरू किया तो टोकन लेने वालों की भीड़ काउंटर पर टूट पड़ी। बैंक के दोनाें एटीएम खराब होने से भीड़ बढ़ गई। शाखा प्रबंधक बीके गुप्ता ने बताया कि बाजार के निकट वाला एटीएम ठीक करा दिया है। अवकाश में एटीएम से सेवा दी जाएगी। बैंक के बाहर वाले एटीएम में मशीन बदलवाई है। बुधवार को काम पूरा हो जाएगा। उधर शहर क ी अन्य बैंक शाखाओं में भी यही स्थिति रही।