राठ (हमीरपुर)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू युवा संगठन ने पुतला फूंका। 50 से अधिक लोग रामलीला मैदान से कोटबाजार होते हुए रानी पड़ाव चौराहे पहुंचे।
वहां बांग्लादेश का प्रतीकात्मक पुतले को दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में रविवार शाम हिंदू युवा संगठन के अध्यक्ष बृजेश खरे और विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी के नेतृत्व में रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर नारेबाजी की।
उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर हस्तक्षेप करने की मांग की। इस दौरान कोतवाल उमेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
इस दौरान बृजेश सोनी, अखिलेश यादव, सुनील अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विकास साहू, बब्बे सोनी, भोले सोनी, खुल्ले साहू, उमाशंकर त्रिपाठी, महेंद्र सोनी आदि रहे।