फोटो 06 एचएएमपी 14- राठ सीएचसी में घायल को भर्ती कराते एंबुलेंसकर्मी। संवाद
- फोटो : Samvad
= दीपावली पर गुरुग्राम से गांव लौट रहा था परिवार, घायलों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ (हमीरपुर)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अनियंत्रित हुआ ऑटो पलट गया। हादसे में तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया जहां उनका इलाज हो रहा है।
छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पवेथा गांव निवासी रामनरेश पाल ने बताया कि वह अपने भाई, पत्नी, बच्चों के साथ गुरुग्राम में रहकर ऑटो चलाते हैं। दीपावली के त्योहार पर बृहस्पतिवार रात वह ऑटो से परिजनों को लेकर गांव लौट रहे थे।
शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे जरिया थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पिलर संख्या 150 के पास बगल से तेज रफ्तार में निकले ट्रक की चपेट में आने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें रामनरेश के भाई सुशील कुमार (24), पत्नी वंदना (30), बेटा प्रिंस (7), प्रशांत (3) और बेटी प्रांजलि (5) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पहुंचाया। डॉ. कनिष्क माहुर ने बताया कि सभी को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।