फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। सिसोलर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पिता ने थाना सिसोलर में दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च को वह अपनी पत्नी के साथ खेतों में कटाई कर रहे थे। घर में उनकी सात वर्षीय पुत्री अकेली थी, तभी दोपहर में गांव निवासी कुलदीप घर में घुस गया और पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे रुपये देने का लालच देकर मौके से भाग निकला। शाम को परिजनों के लौटने पर बालिका ने घटना की जानकारी दी। जिस पर पिता ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। गांव पहुंची पुलिस टीम को देख आरोपी भाग निकला। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें