फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जमीन बंटवारे के विवाद में किया हमला, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। जमीन के बंटवारे की बात कर रहे परिवार के ही दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल भागे तो प्रधान के दरवाजे के पास फिर से घेरकर उन्हें पीटा। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के बांसपहाड़िया निवासी हल्काई कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 अप्रैल की सुबह आठ बजे घर के बाहर वह, बेटा हरिचरन, भाई रामेश्वर, नंदराम, प्यारे लाल और प्यारे लाल का बेटा कृष्णा बैठकर बातें कर रहे थे।
बातचीत जमीन के बंटवारे को लेकर हो रही थी। इसी दौरान परिवार के ही परमलाल, गनेशी, कैलाश व रमेश वहां लाठी-डंडा लेकर आए और अपनी जमीन बताते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इससे पांचों लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन

वह जान बचाने के लिए वहां से भागे तो प्रधान के घर के पास फिर से आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। लोगों ने बीच-बचाव करा मामला शांत कराते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को श्रीनगर अस्पताल भेजा जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह ने बताया कि हल्काई की तहरीर पर परमलाल, गनेशी, कैलाश व रमेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें