फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दयाल सिंह बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

Mon, 13 Apr 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेश नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस क्रम में शिव दयाल सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सुरेंद्र ढटवालिया, हेमराज संधू, निशांत गिल, राजेश कुमार, रतन कुमार, विमला राठौर, बेबी ठाकुर और रजनी कुमारी को जिला सहसंयोजक बनाया गया है।राकेश ठाकुर ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं और मंडल अध्यक्षों के साथ चर्चा के बाद मंडल स्तर पर पंचायती राज प्रकोष्ठों की कार्यकारिणियों का भी ऐलान किया गया है।
विज्ञापन

बड़सर विधानसभा :
बड़सर मंडल में राजेश कुमार को मंडल संयोजक औरपरविंदर सिंह, रमन कुमार, मदन लाल व दलजीत सिंह को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
ढटवाल मंडल : राजिंदर ढटवालिया को संयोजक और सुमन लता, अवतार, जगदीश चंद व जसवंत को सहसंयोजक बनाया गया है।
हमीरपुर विधानसभा (शहरी मंडल) :
अशोक वालिया को संयोजक और राज कुमार, रणजीत सिंह, केहर सिंह और योगराज को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हमीरपुर विधानसभा (ग्रामीण मंडल) :
अजय चंदेल को संयोजक और गजराज जसवाल, सुनील कुमार, पवन कुमार और चंद्रशेखर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
भोरंज विधानसभा (भोरंज मंडल) :
कैप्टन वीर सिंह को संयोजक बनाया गया है और अंजू ठाकुर, राज कुमार, सुरेंद्र ठाकुर और कमलेश ठाकुर सहसंयोजक होंगे।
समीरपुर मंडल : शक्ति चंद को संयोजक और मनोज चौहान, अमृत लाल, सुरेश कुमार और नीलम कुमारी को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें