फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अंतरराष्ट्रीय एक्सपो में गौरा पत्थर से बनी कलाकृतियों की रही धूम

Wed, 28 Jan 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 12 परिचय-महोबा के शिल्पकार वीरेंद्र विश्वकर्मा की गौरा पत्थर से निर्मित कलाकृति
विज्ञापन
महोबा। एमएसएमई मंत्रालय की ओर से राजधानी लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय एक्सपो का आयोजन किया गया। इसमें महोबा के गौरा पत्थर से बनी कलाकृतियों की धूम रही। शिल्पकारों ने अपनी कलाकृतियों को प्रस्तुत कर उसकी बारीकियां बताईं। एक्सपो में पहुंचे लोगों को गौरा पत्थर से बनी कलाकृतियों खूब पसंद आईं।
विज्ञापन

एमएसएमई मंत्रालय की ओर से 23 से 27 जनवरी तक लखनऊ में आयोजित एक्सपो में शामिल होने के लिए महोबा के गौरा पत्थर कलाकृतियों के शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पकार कालीदीन विश्वकर्मा के बेटे व राज्य पुरस्कार प्राप्त वीरेंद्र विश्वकर्मा व महेश विश्वकर्मा ने एक्सपो में प्रतिभाग किया। उन्होंने अपनी कलाकृतियों की स्टॉल लगाया और एक्सपो में आने वाले लोगों को कलाकृतियों की बारीकियों के बारे में बताया। एक्सपो में राज्यमंत्री राकेश सचान गौरा पत्थर से बनी कलाकृतियों का अवलोकन किया और कलाकृतियों की सराहना की। इस दौरान नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। एक्सपो में स्टॉल लगाकर लौटे वीरेंद्र ने बताया कि उनके स्टॉल में सर्वाधिक भीड़ रही। गौरा पत्थर से निर्मित मंदिर व अन्य कलाकृतियों को सभी ने पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें