भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के युग चेतना महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में बेटियों ने अपनी बात खुलकर रखी।
प्राचार्य डा. अनिल पांडे ने शपथ दिलाते हुए हर चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए शिक्षा में किसी तरह कमी न रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण व उनके उत्थान के लिए बेटियों ने अपने विचार रखें। कहा कि बुंदेलखंड पिछड़ा क्षेत्र है। यहां लोगों की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। जिससे अभिवावक बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में पीछे हटने लगते हैं। इसलिए परिवार के आर्थिक सहयोग के लिए बेटियां भी अपने माता पिता का हाथ बंटा सकती हैं। महाविद्यालय की प्रवक्ता अंजना श्रीवास्तव, शबनम, आशीष त्रिपाठी, अमित गुप्ता, प्रीती, जितेंद्र द्विवेदी, अभिषेक कुमार, चंदन गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, स्मिता, पूजा, रविंद्र सिंह, प्रदुम्म सिंह आदि मौजूद रहे।