फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कक्षा 11 में प्रवेश के लिए 15 मई तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11 (मानविकी/विज्ञान) में 70 रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने बताया कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट से प्रवेश होगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अभिभावक बच्चों का प्रवेश दिलाने के लिए कार्य दिवसों में विद्यालय से संपर्क कर फार्म प्राप्त कर सकते हैं। 15 मई तक आवेदन जमा करना अनिवार्य है। विद्यालय में पाठ्यपुस्तक, आवास, भोजन, चिकित्सा व कंप्यूटर शिक्षा निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें