फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉपर अनुपम आज होगा सम्मानित

Mon, 05 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
अनुपम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षक पंचाननराय की याद में कल सोमवार को लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान में प्रदेश भर के टॉपर चार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इन टॉपरों में जिले से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज का छात्र अनुपम सिंह भी है।
विज्ञापन


हाईस्कूल में 97 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले अनुपम को शिक्षा मंत्री सम्मानित करेंगे। वर्ष 2015-16 में इस छात्र ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान पाया है। कालेज के प्रधानाचार्य शारदादीन यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान पाने वाले इस छात्र ने ही उन्हें असली सम्मान का हकदार बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.चंद्रशेखर मालवीय ने कहा कि इस छात्र ने प्रदेश में ओवरआल तो सातवां स्थान पाया था लेकिन छात्रों में वह पहले स्थान पर रहा।

इसकी जानकारी उन्हें निदेशालय से मिली है। छात्र के सम्मानित किए जाने की सूचना आने पर उन्हें बेहद खुशी है।जिले के छात्र प्रदेश स्तर पर मेरिट में स्थान पाकर जनपद का नाम गौरवांन्वित कर रहे हैं। इसमें जिले के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें