फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गाजियाबाद की अंशू ने झांसी की कोमल को दी पटकनी

Sat, 03 Jan 2026 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो02एचएएमपी 18- दंगल में दांवपेंच दिखाती महिला पहलवान। संवाद
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। कस्बा में आयोजित प्रथम विराट दंगल में यूपी के अलावा दिल्ली एवं अन्य प्रदेशों से आए नामी गिरामी पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। महिला कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। गाजियाबाद की अंशू ने अपने दांव-पेंच में झांसी की कोमल को फसा कर चित्त कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सरीला में अखाड़े की मिट्टी पर परंपरागत कुश्ती देखने को मिली। आयोजित विराट दंगल का शुभारंभ उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता और नगर पंचायत अध्यक्ष पवन अनुरागी ने संयुक्त रूप से किया।
इसके बाद स्थानीय कुश्ती हुई और फिर नामी गिरामी पहलवानों के दांव पेंच देखने को मिले। दंगल में 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में गाजियाबाद की महिला पहलवान अंशू ने झांसी की कोमल को पटकनी दी। हरियाणा की अंजू व दिल्ली के सौरभ के बीच बहुत ही रोचक कुश्ती देखने को मिली। महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान को चित्त कर दिया। दर्शकों ने तालियों से महिला पहलवान का उत्साह बढ़ाया। पुरुष वर्ग में दिल्ली के सौरभ ने जालौन के सोनू को पराजित किया। मनीष पहलवान कानपुर व गोलू इटावा के बीच कुश्ती हुई।
विज्ञापन

मनीष के दांव में गोलू फस गए और चित्त हो गए। गोरखपुर के भीम ने ललितपुर के मोहनदास को पटकनी दी। बजरंगी अयोध्या ने राजेश हरदोई को हराया। कन्नौज के धर्मेंद्र और राजू मसगांव, पुष्पेंद्र छतरपुर और विकास गोपालपुरा के बीच भी रोचक कुश्ती देखने को मिली। भूरा मसगवां ने अजय पथरेटा को तथा रामशरण सरीला ने रमेश औरैया को पराजित किया।
मंगल रहटिया और कलुआ राजस्थान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुल मिलाकर 40 कुश्तियां हुईं। दंगल में वरिष्ठ पहलवान जयपाल यादव, करन यादव और हरनाथ पहलवान ने अखाड़े में पहलवानों के हाथ मिलवाए। मेला अध्यक्ष भारत यादव ने कहा कि गांव में अखाड़ों को फिर से जीवित करना होगा। कार्यक्रम का संचालन रामसेवक यादव, कुलदीप गुप्ता, गोरेलाल और अंकुश सैनी ने किया। रेफरी की भूमिका नरेंद्र सिंह यादव और दुर्गा सोनी ने निभाई। सुरक्षा के लिहाज से जरिया थानाप्रभारी दिनेश कुमार पांडेय व पुलिस फोर्स तैनात रहा। आयोजन समिति में गंगा यादव, रामस्वरूप दादी, राजू , बिंद्रावन मौजूद रहे। यह मेला 15 जनवरी तक चलेगा, जिसमें अन्य खेल भी होंगे।

फोटो02एचएएमपी 18- दंगल में दांवपेंच दिखाती महिला पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें