फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: एक और मासूम स्वाइन फ्लू से संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। एक और मासूम स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाया गया है। इससे पहले शहर का एक तीन वर्षीय बच्चा भी संक्रमित हुआ था जिसका उपचार कानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 717 मरीज पहुंचे। इनमें 304 पुरुष, 315 महिला और 98 बालरोगी शामिल थे। तीन मरीजों में स्वाइन फ्लू का संदेह होने पर एच1एन1 जांच कराई गई। सुमेरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्चा स्वाइन फ्लू से संक्रमित मिला। अन्य दो मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। फतेहपुर जिले से आए एक डेंगू संक्रमित मरीज को भी भर्ती किया गया है। बदलते मौसम के कारण ओपीडी में वायरल बुखार, खांसी और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े हैं।
बालरोगियों और अन्य मरीजों की स्थिति
बालरोग विशेषज्ञ आशुतोश निरंजन ने लगभग 70 बाल रोगियों का उपचार किया। दो मासूमों की एच1एन1 जांच में एक संक्रमित मिला जिसे कानपुर रेफर किया गया। ज्यादातर बच्चे बुखार, खांसी और दस्त से पीड़ित थे। इमरजेंसी में कुल 18 मरीज भर्ती हुए जिनमें पांच बच्चे शामिल थे। सामान्य चिकित्सक परमेंदर प्रजापति ने 120 मरीजों का उपचार किया जिनमें पांच बुखार व दो दस्त के मरीज भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें