नवदीप पब्लिक स्कूल गलोड़ का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को
मनाया। केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कार्यक्रम में बतौर
मुख्यातिथि शिरकत की।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
किए। रोहड़ूू जाणा मेरी अम्मिए..., ये देश है वीर जवानों..., मेरे देश की
धरती... आदि गानों पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विद्यार्थियों ने
पंजाबी, राजस्थानी सहित कई लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर
खूब वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट
पढ़ी।
मुख्यातिथि कुलदीप पठानिया ने शिक्षा, सांस्कृतिक और सामाजिक
गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कुलदीप
पठानिया ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और सामाजिक गतिविधियों में भी
भाग लेने को प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि का आभार जताया। इस
मौके पर बच्चों के अभिभावकों सहित एसएमसी कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।