फोटो 07 एचएएमपी 40- मवईजार गांव में जिलाध्यक्ष के साथ मौजूद महिलाएं। स्रोत-स्वयं।
हमीरपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की महिला जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने बताया कि ललपुरा थानाक्षेत्र के मवईजार गांव की महिलाओं की कई शिकायतें मिली हैं। शुक्रवार को वह गांव पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना। महिलाओं की समस्या को देखते हुए गांव निवासी अन्नपूर्णा तिवारी को संगठन की ग्राम अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
इस मौके पर महामंत्री राखी पांडेय, जिला उपाध्यक्ष वंदना तिवारी, कल्पना द्विवेदी, सुमन द्विवेदी, वंदना द्विवेदी, पार्वती द्विवेदी, गीता तिवारी, सोनू शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।