फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुष्कर्म का विरोध करने पर पिलाया बैटरी का पानी

Fri, 07 Nov 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर दी है। इसमें उसने गांव के ही एक युवक पर बेटी से दुष्कर्म करने और विरोध करने पर बैटरी के पानी पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित किशोरी के परिजनों का कहना है कि 28 अक्तूबर की रात 12 बजे एक युवक घर की छत पर आया। यहां उसकी 17 वर्षीय बिटिया के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने विरोध किया तो उसे बैटरी का पानी पिला दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। झांसी मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। शुक्रवार को थाना पुलिस को तहरीर दी। जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर लिया। इसी के साथ विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 13 वर्ष का है जिसका प्रमाण पत्र परिजनों ने पुलिस को दिया है। दूसरी तरफ पीड़ित पक्ष की ओर से घटना के तुरंत बाद कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें