फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यूरिया न मिलने पर आक्रोशित किसानों ने लगाया जाम

Thu, 04 Dec 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 03 एचएएमपी 10- राठ में क्रय विक्रय केंद्र के बाहर जाम लगाए खड़े किसान। संवाद - फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। खाद न मिलने से नाराज किसानों ने क्रय विक्रय सहकारी समिति में हंगामा करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे स्थानीय अधिकारियों ने समझाकर शांत कराया। खाद न मिलने पर किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही समिति के बाहर किसानों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समिति में खाद न होने पर किसान आक्रोशित होकर सड़क पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों को टोकन वितरित कर खाद आने पर उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
किसान सचिन कुमार, महिपाल, उमाकांती, कैलाश, नीरज, प्रहलाद सिंह आदि ने बताया कि यूरिया खाद की आवश्यकता है कई दिनों से समितियों के चक्कर काट रहे हैं किंतु खाद नही मिल पा रही है। जबकि प्राइवेट दुकानों में महंगे दामों में मिल रही है। सहकारी समिति केंद्र सचिव उमाकांत बादल ने बताया कि समिति में यूरिया का स्टॉक समाप्त है। डीएपी 920 बोरियां रखी हुई है। यूरिया की मांग अधिक है जिससे किसान परेशान है। राठ क्षेत्रीय सहकारी समिति में यूरिया की 500 बोरियों का स्टॉक है जो बुधवार को किसानों में वितरण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें