फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए परिजनों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
फोटो 17 एचएएमपी 10- जाम के दौरान एंबुलेंस भी भी फंसी रही। संवाद
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर) थाना क्षेत्र के चकदहा निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा (26) की शुक्रवार रात को कानपुर स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह शव घर आते ही गुस्साए परिजनों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नौ बजे के करीब शव को मौदहा- मुस्करा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक लगे जाम में यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक पुष्पेंद्र राजमिस्त्री का काम करता था। 11 जनवरी की शाम वह ऑटो में बैठकर घर लौट रहा था। इसी दौरान चकदहा गांव के पास एक अनियंत्रित कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पेंद्र समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुष्पेंद्र का इलाज कानपुर में चल रहा था। छह दिन तक मौत से संघर्ष के बाद शुक्रवार रात को उसकी मौत हो गई। वहीं कार चालक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुष्पेंद्र की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार सुबह परिजनों ने शव को मौदहा-मुस्करा मार्ग में रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक लगे जाम में यातायात बाधित रहा। इस दौरान रोडवेज समेत एंबुलेंस सेवा जाम में फंस कर रह गई। करीब दोपहर 12 बजे जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने परिजनों को कार्रवाई व आर्थिक सहायता का आश्वासन देकर किसी प्रकार जाम को हटवाया।


दुर्घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर लिया था। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन




-राज कुमार पांडेय, क्षेत्राधिकारी मौदहा



जन्म के बाद मासूम के सिर से छिना पिता का साया



पुष्पेंद्र की पत्नी ज्ञान देवी को डिलीवरी के लिए परिजनों ने 13 जनवरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वह अपने बच्चे के साथ घर पहुंची। घर में खुशियों का माहौल पति की मौत की सूचना के बाद मातम में बदल गया। मासूम बेटे ने अभी अपने पिता का चेहरा भी नहीं देखा था कि उसके सिर से पिता का साया छिन गया। घटना की जानकारी के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन उसे ढांढस बंधाते रहे।



डोली चढ़ने के पहले ही छूटा भाई का साथ



पुष्पेंद्र अपने तीन भाई व इकलौती बहन में सबसे बड़ा था। मजदूरी कर वह अपने पूरे परिवार का बोझ उठा रहा था। चार फरवरी को बहन की शादी तय थी। शादी की जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर थी। अचानक कमाऊ पूत की मौत परिवार के लोगों को झकझोर कर रख दिया। बहन डोली चढ़ने से पहले भाई का साथ छूटने के गम में बेसुध है।

फोटो 17 एचएएमपी 10- जाम के दौरान एंबुलेंस भी भी फंसी रही। संवाद

फोटो 17 एचएएमपी 10- जाम के दौरान एंबुलेंस भी भी फंसी रही। संवाद

फोटो 17 एचएएमपी 10- जाम के दौरान एंबुलेंस भी भी फंसी रही। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें