फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: प्रेरणा कैंटीन से 50 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Sun, 18 Jan 2026 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 20 लाख की लागत से प्रेरणा कैंटीन खोलने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके लिए जगह का चिह्नीकरण का कार्य विभाग ने शुरू कर दिया है। इससे समूह की 50 महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। केरल प्रांत की कुटुंब श्री संस्था इन समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण देगी। कैंटीन संचालन के लिए स्वयं सहायता समूहों का चयन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विशेष रूप से सभी सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन खोला जाना है। इस प्रेरणा कैंटीन को लेकर औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। अब एओपी (व्यक्तियों के संघ) के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। योजना के अनुसार जिले की किसी एक सीएचसी में इस कैंटीन का संचालन किया जाना है।
विज्ञापन

यहां कैंटीन संचालन के लिए एओपी का गठन हो चुका है। सदस्यों का बैंक खाता खुलवाने और उसमें अंशदान की राशि जमा कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इसमें करीब 20 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी और 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए केरल प्रांत की कुटुंब श्री संस्था प्रशिक्षण देगी।
जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मिशन मुख्यालय द्वारा जिले में एक बड़ी प्रेरणा कैंटीन खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में मिशन पोर्टल में बदलाव किया गया है, जहां अब पीएफएमएस की जगह एसएनए स्पर्श के माध्यम से बजट की मांग की जानी है।
विज्ञापन

पोर्टल पर लेनदेन (ट्रांजेक्शन) की सुविधा अभी शुरू न होने के कारण धनराशि की मांग नहीं भेजी जा सकी है, लेकिन स्थानीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें