फोटो 13- एचएएमपी 23 - डीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
हमीरपुर। जनपद रामपुर बार एसोसिएशन संघ के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान की बीते बुधवार को गोली मारकर निर्मम हत्या करने से आक्रोशित जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 50 से अधिक अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम घनश्याम मीना को सौंपते हुए बताया कि बीते 11 फरवरी को रामपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अधिवक्ताओं ने हत्यारों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मृतक के परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, इससे वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।