फोटो 12 एचएएमपी 06- राठ एसडीएम अभिमन्यु कुमार को ज्ञापन सौंपतीं आंगनबाड़ी कर्मचारी। संवाद
राठ। मानदेय बढ़ाने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एसोसिएशन ने तहसील में प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अभिमन्यु कुमार को सौंपा है।
जिलाध्यक्ष अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 4500 व सहायिकाओं को 2200 रुपये मासिक मानदेय मिलता है। उनका शोषण हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष शशि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं का मानदेय 24000 रुपये मासिक करने, फेस कैप्चर बंद करने, पुराने नियम के अनुसार टीएचआर वितरण करने का आदेश लागू करने, ग्रेच्युटी प्रदान करने आदि की मांग की है। इस दौरान जिला संरक्षक रजनी सिंह, कमलेश कुमारी, सुदामा देवी, रोहिनी देवी, किरन, हरकुंवर देवी, सत्यवती, अभिलाषा, नीलम, जामनी, संगीता, शशिलता आदि मौजूद रहीं।