फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाला जुलूस

Mon, 26 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
मुख्यालय में जुलूस निकालती आंगनबाड़ी कार्यकत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि व सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तेज कर दिया है। रविवार को संघ के प्रांतीय आह्वान पर कार्यकत्रियों ने पल्स पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन



अपनी एक सूत्री मांग को लेकर उप्र आंगनबाड़ी सहायिका संघ के आह्वान पर कई दिनों से अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन जारी है। रविवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम पल्स पोलियो का बहिष्कार किया गया।

साथ ही कलेक्ट्रेट से जुलूस निकाला जो शहर के विभिन्न मार्गों पर घूमा। जुलूस का नेतृत्व जिलाध्यक्ष उमा प्रजापति, कोषाध्यक्ष कोमल वर्मा, जिलामंत्री निर्मला धुरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला शुक्ला व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निगम ने किया।
विज्ञापन


संघ से आए निर्देशों पर आगामी 27 सितंबर को विधानसभा का घेराव करने के लिए चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से आशा यादव, शहनाज, शिवलली, ललिता धुरिया, जनकसुता, सावित्री, कामनी मिश्रा, सुधापाल, किरन, बीनू यादव, हेमलता गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ज्ञानसिंह यादव ने धरने में पहुंचकर कार्यकत्रियोें को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को वह सपा मुखिया व मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें