राठ। भतीजे की मौत के गम में औंड़ेरा गांव निवासी श्रमिक ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। सात माह पहले मार्ग दुर्घटना में भतीजे की मौत हो गई थी। कोतवाली क्षेत्र के औंड़ेरा गांव निवासी कल्लू अहिरवार ने बताया कि बुधवार सुबह उनके छोटे भाई हरि अहिरवार (42) ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
हालत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां डॉ. कनिष्क माहुर ने मृत घोषित कर दिया। कल्लू ने बताया कि हरि अविवाहित थे और मजदूरी करते थे। वह उनके बेटे बबलू को अपने साथ रखे थे। सात माह पहले मार्ग दुर्घटना में बेटे की मौत पर वह गमगीन रहते थे। इस दौरान शराब की लत भी लग गई थी। डॉ. कनिष्क ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव ले गए हैं।