फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बालिका से अश्लील हरकतें करते वृद्ध को पकड़ा

Mon, 02 Jun 2025 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। उरई बस स्टैंड पर 60 वर्षीय वृद्ध ने नौ साल की बालिका से अश्लील हरकतें कीं। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की फल व सब्जी की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर ले गई है।
विज्ञापन


जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि महोबा जिले में अपने मायके गईं थीं। रविवार दोपहर पति व नौ साल की बेटी के साथ गांव जाने के लिए उरई बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। पति भाई का इलाज कराने रामलीला मैदान के पास एक अस्पताल चले गए। तभी वहां फल व सब्जी की दुकान लगाए दीवानपुरा मोहल्ला निवासी सफीक राइन (60) आया और उनकी बेटी के पास जाकर अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की। यह देख लोग भड़क गए और आरोपी की दुकान का सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना पर एसडीएम अभिमन्यु कुमार, सीओ राजीव प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने सफीक को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बताया वहीं, जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने उसके कांग्रेसी होने से ही इनकार कर दिया। कोतवाल रामआसरे सरोज ने कहा कि बालिका की मां की तहरीर पर 10 पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें