फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 89 ईसीसीई एजुकेटर पद के लिए आए 600 आवेदन

Mon, 02 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन से छह साल के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए (बाल्यावस्था में देखभात एवं शिक्षा) एजुकेटर को तैनाती की जाएगी। ईसीसीई एजुकेटर के 81 पदों के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को 600 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

समग्र शिक्षा एवं पीएम श्री के तहत को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की जाएगी। एजुकेटर का चयन 11 माह के लिए किया जाएगा। चयनित एजुकेटर को प्रतिमाह 10,684 रुपये मानदेय दिए जाएंगे। समग्र शिक्षा के जिला समन्यवक अनूप पांडेय ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर का कार्य को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के तीन से छह साल के बच्चों को औपचारिक शिक्षा के लिए तैयार करना है। भौतिक, मानसिक, सामाजिक और अकादमिक विकास के लिए वातावरण का सृजन करना बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के लिए रंग आकार ध्वनि वस्तु आदि से संबंधित बातों को बताना।
बच्चों के साथ खेल नाटक पिकनिक और भ्रमण की कार्ययोजना बनाते हुए उसे अमल में लाना आदि शामिल है। ईसीसीई एजुकेटर के लिए अभ्यर्थियों के आवेदन मिलने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग इन आवेदन पत्रों के सत्यापन में जुटा है।
विज्ञापन

आवेदन पत्रों के सत्यापन के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी अभ्यर्थियों का चयन करेगी। एजुकेटर का चयन हाई स्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर किया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि बाल्यावस्था में देखभाल व शिक्षा के लिए ईसीसीई एजुकेटर को नियुक्ति किया जाना है। प्राप्त हुए आवेदन का सत्यापन कराया जा रहा है। जल्द ही एजुकेटरों का चयन कर आंगनबाड़ी केंद्रों पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें