फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेंगे अमृत सरोवर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर बनेगा। इसके चारों ओर फलदार पौधे लगाए जाएंगे। चयन में सेनानियों व शहीदों के गांवों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव पर केंद्र व प्रदेश सरकार अमृत सरोवरों का निर्माण कराएगी। इसमें केंद्र व राज्य सरकार जिले में 75-75 सरोवरों का निर्माण कराएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक अमृत सरोवर का विकास कराए जाने का शासनादेश जारी किया गया है। तालाबों के विकास का कार्य ग्राम, क्षेत्र व जिला पंचायतों को केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग व मनरेगा योजना की धनराशि से कराएंगे।
प्रभारी सीडीओ विकास मिश्रा ने बताया कि शासनादेश के तहत प्रत्येक जिला पंचायत जिले में कम से कम पांच अमृत सरोवरों का निर्माण, क्षेत्र पंचायत तीन अमृत सरोवरों का विकास होगा। रखरखाव की जिम्मेदारी पंचायतों की होगी। अमृत सरोवर में वर्ष पर्यंत जल की उपलब्धता की व्यवस्था की जाएगी। तट पर व आसपास नीम, पीपल, कटहल, जामुन, बरगद, सहजन, पाकड़, महुआ आदि के पौधे रोपे जाएंगे। कहा कि सरोवर में किसी भी दशा में गांव की नालियों का गंदा पानी न पहुंचे, इसके लिए आवश्यक डाइवर्जन नाली आदि का निर्माण किया जाएगा। तालाब में साफ पानी अंदर जाए, इसके लिए पानी के आगमन (इंट्री प्वाइंट) पर आवश्यक स्क्रीन एवं सिल्ट चैंबर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

झंडारोहण की होगी व्यवस्था
सरोवर कम से कम एक एकड़ रकबा होगा। उसके तटबंध पर वॉकिंग पथ, बैठने के लिए बेंच व लंबाई व उचित गहराई तक सीढ़ियों का निर्माण भी कराया जाएगा। झंडारोहण की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें