फोटो 28 एचएएमपी- 20 रागौल स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद
- लोगों को मुंबई समेत बांदा, चित्रकूट, सतना और जबलपुर की यात्रा करने में मिली सुविधा
फोटो 28 एचएएमपी- 20 रागौल स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मौदहा। सुबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के बीच चलने वाली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का बृहस्पतिवार देर शाम को पहली बार रागौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव हुआ। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। ट्रेन के ठहराव से नगर के लोगों को मुंबई समेत बांदा, चित्रकूट, सतना और जबलपुर की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
सुबेदारगंज से रवाना हुई अमृत भारत एक्सप्रेस गोविंदपुरी के रास्ते भरुआ सुमेरपुर स्टेशन पर दो मिनट रुकने के बाद रागौल पहुंची। यहां ठहराव के दौरान कई यात्रियों ने ट्रेन में सवार होकर अपनी यात्रा शुरू की। ट्रेन के नियमित संचालन और ठहराव को लेकर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
रेलवे के निर्धारित समय के अनुसार यह ट्रेन मुंबई से रात 10:55 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 12:16 बजे रागौल स्टेशन पहुंचेगी। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन रात 2:10 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद सुबह 7:30 बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी। सुबेदारगंज से मुंबई के बीच यह ट्रेन करीब 1669 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। रागौल स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होने से नगर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए महत्वपूर्ण रेल सुविधा मिली है। साथ ही ट्रेन के नियमित ठहराव से आवागमन और व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।