फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: यात्रियों का रेला... महिलाओं को करनी पड़ी जद्दोजहद

विज्ञापन
फोटो 28 एचएएमपी- 10 लक्ष्मी।
विज्ञापन
- पहले दिन बारिश के बीच 18 हजार से अधिक यात्रियों ने की रोडवेज बस की यात्रा
विज्ञापन


फोटो 28 एचएएमपी- 08 राठ बस स्टैंड पर बच्ची को बस की खिड़की से अंदर करता यात्री, लगी भीड़। संवाद

फोटो- 28 एचएएमपी 09 शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने की जद्दोजहद करते यात्री। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी


हमीरपुर/राठ। परिवहन निगम ने रक्षाबंधन पर बहनों और उनके साथ एक सहयात्री को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है, लेकिन पहले ही दिन इस सुविधा पर अव्यवस्था हावी रही। भीड़ के चलते बहनों की खुशी काफूर हो गईं। बहनों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि इस दौरान पहले दिन जिले की दोनों डिपो से 18 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया।

शहर स्थित रोडवेज डिपो में कुल 81 बसों का बेड़ा है। वहीं राठ डिपो में 90 बसें संचालित की गईं। पहले दिन बृहस्पतिवार को सुबह छह बजे से लेकर रात 12 बजे तक कुल 18 घंटे में हमीरपुर डिपो से 5,756 जीरो टिकट काटे गए। जबकि राठ डिपो पर 12 हजार 904 यात्रियों ने यात्रा की थी। शुक्रवार सुबह से ही बस अड्डों पर बहनों को निशुल्क यात्रा करने के लिए किसी जंग से कम जद्दोजहद नहीं करनी पड़ी। बारिश के बीच बस में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की होती रही। बस आते ही उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ टूट पड़ती। सीट मिलना तो दूर, बसों में खड़े होने तक की जगह नहीं बची। बड़ी संख्या में लोगों को खड़े होकर सफर करना पड़ा। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, उरई और झांसी जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन



बस स्टैंड पर जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत

राठ। रक्षाबंधन पर जहां बस स्टैंड यात्रियों की भीड़ से खचाखच भरा रहा, वहीं बारिश ने यहां की अव्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। राठ बस स्टैंड परिसर में कई दिनों से पानी भरा हुआ है। बृहस्पतिवार को अधिक बारिश होने से पूरा परिसर पानी से भरा रहा। यात्रियों को जलभराव के बीच से होकर बसों तक पहुंचना पड़ा। सामान और बच्चों को संभालते हुए महिलाओं को पानी से गुजरना पड़ा। बारिश के दौरान परिसर में कीचड़ और फिसलन की स्थिति भी बनी रही। यात्रियों का कहना था कि त्योहार के मौके पर जब हजारों लोग बस स्टैंड पहुंच रहे हैं, तब जल निकासी और सफाई की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए थी।



भीड़ को संभालने में जुटी रही पुलिस

बीते दिन एक महिला के साथ हुई टप्पेबाजी की घटना से सचेत शहर कोतवाल रामआसरे सरोज टीम के साथ बस अड्डा में मुस्तैद रहे। पुलिस कर्मी भीड़ को संभालते और बहनों को बसों में बैठाते नजर आए।


फोटो 28 एचएएमपी- 10 लक्ष्मी।

बस के लिए करना पड़ा इंतजार

त्योहार के चलते बसों में भारी भीड़ रही। मौदहा जाना है, लेकिन एक घंटे से कोई बस ही नहीं मिली है। - लक्ष्मी, यात्री

फोटो 28 एचएएमपी- 11रजनी।

भीड़ के चलते एक बस छोड़नी पड़ी

जो भी बस आ रही है वह फुल आ रही है। पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती। भीड़ के चलते एक बस छोड़नी पड़ी है। अब दूसरी बस का इंतजार कर रहे हैं। - रजनी, यात्री


वर्जन:

डिपो से 90 बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को 12,904 यात्रियों ने यात्रा की थी। शुक्रवार को अधिक भीड़ होने पर गाड़ियों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई है। - निखिल वर्मा, प्रभारी एआरएम राठ।
विज्ञापन


वर्जन:

पहले दिन 5756 बहनों व उनके सहयात्रियों ने सफर किया है। शुक्रवार को भी भारी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। कहीं कोई समस्या नहीं रही है। - आरपी साहू, एआरएम हमीरपुर

फोटो 28 एचएएमपी- 10 लक्ष्मी।

फोटो 28 एचएएमपी- 10 लक्ष्मी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें