फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कॉपियों का सही मूल्यांकन न करने का आरोप, पॉलिटेक्निक छात्रों का हंगामा

Mon, 07 Oct 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। परीक्षा की कॉपियों का सही मूल्यांकन न होने से नाराज राजकीय पॉलिटेक्निक सरसई के छात्रों ने कॉलेज में जमकर हंगामा किया। दोबारा मूल्यांकन के लिए शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने कॉलेज गेट पर ताला डाल दिया।
विज्ञापन

इसके बाद नारेबाजी करते हुए एसडीएम से समस्या का हाल कराए जाने की मांग की। बाद में नायब तहसीलदार व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाया। राठ के सरसई गांव स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के छात्रों ने कॉलेज गेट पर ताला बंद कर जमकर हंगामा काटा।
शिक्षकों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने। छात्र अंकित कुमार, अर्पित कुमार, आदित्य यादव, अश्वनी, सतीश यादव, निखिल कुमार, राहुल, शुभम जय, विपिन सिंह आदि छात्रों ने बताया कि उनकी कॉपियों का मूल्यांकन सही नहीं किया गया है।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि एक पेपर में 44 तो दूसरे विषय में आठ अंक दिए हैं। छात्रों ने दोबारा कॉपियां के नाम पर 500 रुपये मांगने का आरोप लगाया है। उधर, छात्रों के हंगामा की सूचना पर नायब तहसीलदार धनराज पटेल मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया। वहीं, दोपहर बाद पचास के करीब छात्र एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे से शिकायत करने तहसील पहुंचे।
छात्रों ने बताया कि अधिकांश छात्रों का ईयर बैक लगा है। कहा कि कॉपियों का दोबारा मूल्यांकन करने के बाद मेल पर हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाए। रजिस्ट्रेशन व लॉगिन सिस्टम सही कराया जाए। मोबाइल पर ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद ही लॉगिन होना चाहिए। उन्होंने यह मांग भी उठाई कि कॉपियों का निशुल्क मूल्यांकन किया जाए। कॉपी छात्रों को भी दिखाई जाए।
एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि तीन अक्तूबर को छात्रों का रिजल्ट आया था। छात्रों का बैक लगा हुआ है। मूल्यांकन की फीस निर्धारित है, वह ली जाती है। यह मामला बोर्ड स्तर का है, छात्रों को समझाकर शांत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें