फोटो 16 एचएएमपी 17- मृतक चंद्रप्रकाश। स्रोतः परिजन
गोहांड (हमीरपुर)। कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला में मंगलवार रात शराब के लती युवक ने रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। वहीं महिलाओं ने मोहल्ले से शराब की दुकान हटाने की मांग करते हुए हंगामा काटा।
मोहल्ला निवासी हरिराम अनुरागी ने बताया कि रात में परिजन के साथ घर में सो रहे थे। किसी वक्त बेटे चंद्रप्रकाश अनुरागी (40) ने टिननशेड के नीचे साड़ी से फंदा लगा लिया। बुधवार सुबह नींद खुलने पर बेटे का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि बेटा शराब पीने का लती था। मजदूरी कर अपना भरण पोषण करता था। युवक की मौत पर पत्नी कमलेश कुमारी, बेटा रीतेश, अभिषेक व आर्यांश को बिलखते रहे।
वहीं युवक की माैत पर मोहल्ले की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि मोहल्ले में ही शराब की दुकान है जिसकी वजह से लोग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। बताया कि नशे के चलते घरों का सुख-चैन हराम हो गया है। कहा कि कई माह से दुकान हटाने की मांग कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। जरिया थानाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
फोटो 16 एचएएमपी 17- मृतक चंद्रप्रकाश। स्रोतः परिजन