सरीला (हमीरपुर)। तुरना के काली माता मंदिर स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अकौना ने नौरंगा को 14 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अकौना ने आठ विकेट खोकर 83 रन बनाए।
अकौना की पारी में दीपांशु ने 23 रन (2 छक्के, 1 चौका) ठोके, जबकि पंकज ने 19 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौरंगा पांच विकेट पर 69 रन ही बना सकी। सुनील ने 17 और शत्रुघ्न ने 13 रन बनाए।
गेंदबाजी में अकौना के मनोज ने तीन विकेट चटकाए। दीपांशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग मनोज व प्रीतम राजपूत ने की, स्कोरिंग मोहित राजपूत ने संभाली। आयोजन समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी रहे। रंजीत, दिलीप राजपूत, मनोज व भूपेंद्र आयोजक रहे।