विजेताओं को पुरस्कार देते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
मौदहा। बैंक आफ बड़ौदा के स्थापना दिवस पर दो दिन पूर्व हुई विद्या कला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों के साथ व प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी किशोर गुप्ता ने वितरित किए। इस मौके पर बैंक अधिकारियों ने बैंक की स्थापना के साथ प्रगति व योजनाओं की जानकारी दी। बैंक आफ बड़ौदा की कस्बा स्थित शाखा के प्रबंधक एके साहू ने बताया कि आज ही के दिन बैंक की स्थापना हुई थी। कस्बे में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा खोली गई जिसमें विभिन्न योजनाओं के संचालन के साथ ग्राहकों की सम्मानजनक सराहनीय सेवा की बात कही।
बैंक के पूर्व प्रबंधक रामलाल पतंगा ने बैंक की सेवाएं आम जन जन तक पहुंचाने ईमानदारी व निष्ठा से यहां के अधिकारियों की सराहना की। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ने बैंक द्वारा बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता को सराहा और अच्छी कला का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यादेवी पालीवाल के प्रधानाचार्य रामप्रसाद पथिक ने किया। बैंक आफ बड़ौदा में छात्रों के तीन भागों मे अलग-अलग चित्र बनाने के लिए दिए गए थे। दो दिन पूर्व हुई इस प्रतियोगिता के परिणाम विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकों ने बैंक को सौंप दिए। बड़ौदा विद्या वर्ग में अजीत कुमार प्रथम, द्वितीय इंशा पारिख व मुस्कान वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बड़ौदा ज्ञान में प्रथम अंजली, द्वितीय शोभा व तृतीय रविकांत रहे। तृतीय वर्ग बीए बड़ौदा में प्रथम तेजस्वनी, द्वितीय आकाश कुशवाहा व तृतीय अशीष कुमार रहे। 13 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रजिया सुल्ताना, अभिनव दास, अवधेश पालीवाल, नंदकिशोर, राकेश पालीवाल, नंदकिशोर शिवहरे आदि मौजूद रहे।