फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐ मेरे वतन के लोगों...

Sat, 19 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ में उरई बस स्टैंड स्थित चित्रगुप्त इंटर कालेज में लक्ष्मी प्रसाद सक्सेना के 89वें जन्मोत्सव पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद व सदर विधायक महोबा राजनारायन बुधौलिया ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


काजल, विजय लक्ष्मी, कविता, आकांक्षा, अनुष्का, सेजल, पुष्पा, नेहा, अर्पिता, ख्याती, चंद्रप्रभा, करिश्मा, सोनिया, दीक्षा और अंशिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। लवकुश, मानस, राहुल, रिषभ, कृष्णकांत, रामजी और राजिक ने वंदे मातरम गीत पर डांस कर वाहवाही लूटी।

छात्रा प्रार्थना ने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत सुनाया। पूजा विश्वकर्मा ने पिंजरे के पंक्षी गीत सुनाया। मुख्य अतिथि राजनारायन बुधौलिया, विधायक गयादीन अनुरागी, प्रधानाचार्य डा.सत्यनारायन परिहार, प्रबंधक सुशील कुमार सक्सेना, अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना, इंडस वैली के प्रधानाचार्य आरएस पांडेय, अरूण तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, गुलाब सिंह, संचालक विजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें