बांकी गांव में किसानों को जैविक खेती के उपकरण देते सदर विधायक शिवचरन प्रजापति।
- फोटो : अमर उजाला
जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र के बांकी गांव में शिविर लगाकर सदर विधायक ने 200 किसानों को जैविक कृषि उपकरण वितरित किए। पेयजल संकट के समाधान को विधायक ने गांव में दो हैंडपंप लगाने तथा बिलहड़ी से बांकी तक खराब सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया।
शिविर में बांकी, बंाक, बिलहड़ी व बबीना मौजे के किसानों को जैविक कृषि उपकरण वितरित किए। सदर विधायक शिवचरन प्रजापति ने बताया कि प्रदेश सरकार ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए जनपद को 100 करोड़ का बजट दिया है। जैविक खेती से कृषि दशा में सुधार होगा। इस योजना से लघु सीमांत कृषक लाभान्वित होंगे।
उन्होंने सभी गांवों से आए 50-50 किसानों को जैविक कृषि यंत्र वितरित किए। कृषि विभाग के अजीत शुक्ला ने कहा कि यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत जनपद में चलाई जा रही है। अभी तक 1250 किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जा चुका है। शिविर में राजाभइया यादव, लल्लू प्रजापति, अशोक सिंह, मुन्नालाल सिंह, रामेश्वर प्रजापति, धीरज दुबे, रामस्वरूप यादव, द्वारिका साहू आदि मौजूद रहे। संचालन कृषक रमन श्रीवास्तव ने किया।