फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1236 किसानों से खरीदा 60 हजार क्विंटल गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। गेहूं खरीद में एक दिन शेष रहने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग-अलग निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को गेहूं तौलवाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। बतादें अभी तक कस्बे की गल्ला मंडी में संचालित चार गेहूं खरीद केंद्रों में 1236 किसानों से 59708 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। जबकि उठान के लिए अभी भी केंद्रों में 3200 क्विंटल गेहूं शेष है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी एवं गेहूं खरीद के नोडल अधिकारी राजेश कुमार यादव ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी के साथ केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा ने केंद्रों का निरीक्षण कर अभिलेख देखे और किसानों से वार्ता कर समस्याएं सुनीं। किसानों ने बताया वह एक-एक हफ्ते से खरीद केंद्रों पर डटे हैं। इस पर उन्होंने केंद्र संचालकों को किसानों के गेहूं को जल्द तौलवाने के निर्देश दिए। हाट शाखा प्रथम के केंद्र संचालक सुनील कुमार ने बताया उनके केंद्र में 415 किसानों से 19479.50 क्विंटल गेहूं ख़रीदा गया है।
उठान के लिए 384 क्विंटल शेष बचा है। हाट शाखा द्वितीय के संचालक अरविंद ने बताया उन्होंने 376 किसानों से 18397 क्विंटल गेहूं खरीदा है। उठान के लिए 293 क्विंटल शेष है। क्रय विक्रय के संचालक शुभम त्रिपाठी ने बताया उन्होंने 235 किसानों से 10581 क्विंटल गेहूं खरीदा है। उठान के लिए 265 क्विंटल शेष है। पीसीएफ के संचालक शिव सिंह ने बताया 210 किसानों से 11250.50 क्विंटल गेहूं खरीदा है। करीब 1200 क्विंटल उठान के लिए बचा है।
विज्ञापन

मौदहा। क्रय केंद्रों पर किसानों का हजारों बोरा गेहूं डंप है, जबकि केंद्र बंद होने में मात्र एक दिन बचा है। कस्बे में क्षेत्र के सैकड़ों किसान गेहूं लादे खड़े हैं। एक केंद्र में एक दिन में सिर्फ 300 क्विंटल गेहूं की खरीद होनी है। ऐसे में किसानों की संख्या को देखते लगता है 15 जून को तमाम किसानों का गेहूं तौल से बच जाएगा। बतादें कस्बे में चार खरीद केंद्र संचालित हैं। जिसमें एक बंद है।
तीन खरीद केंद्रों में भी कभी बारदाना का अभाव तो कभी अन्य समस्याओं के चलते खरीद प्रभावित होती रही है। लगभग पांच सौ किसानों के गेहूं की तौल होना शेष है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है तीन सौ किसानों के गेहूं की खरीद रह जाने की संभावना है। नायब तहसीलदार दिवाकर मिश्रा ने खरीद केंद्र का निरीक्षण कर किसानों की समस्याएं सुनी। बताया अभी खरीद के समय सीमा बढ़ने का कोई आदेश नहीं आया है। अगर खरीद की डेट बढ़ती है तो सभी को अवगत करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें