फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रुपये लेने के बाद नहीं किया बैनामा, तीन पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। भूमि बेचने का बयाना लेने के बाद बैनामा न करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। एक अन्य घटना में फर्जी बैनामा कराने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के नारूपुरा निवासी चंद्रभूषण जैन ने दो अन्य साथियों के साथ एक भूमि खरीदने की आपसी सहमति बनी थी। विक्रय अनुबंध 21 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। बयाना के तौर पर एक करोड़ रुपये दिया गया और 20 करोड़ रुपये 20 माह के अंदर देने की बात तय हुई थी। जब चंद्रभूषण ने विपक्षियों से बैनामा करने की बात कही तो वह नहीं आए। रुपये हड़पे जाने की आशंका होने पर शहर कोतवाली में तहरीर दी गई।
कोई कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर नवीन कुमार श्रीवास्तव, अमन कुमार और प्रशांत कुमार के खिलाफ शहर कोतवाली में धाेखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कस्बा चरखारी के मोहल्ला तुर्कियाना निवासी रविंद्र कुमार ने एक युवक पर फर्जी तरीके से अपने पत्नी के नाम कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा कराने का आरोप लगाया। शिकायत कोतवाली चरखारी में की। आरोपी पर 3.64 लाख रुपये हड़पने का भी आरोप लगा। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी देवनारायण यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें