फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पत्नी से मोबाइल फोन पर झगड़ने के बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

Sun, 05 Oct 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। मुंडेरा गांव में शनिवार की रात मोबाइल पर बातचीत के दौरान युवक का पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्से में युवक ने जहर खा लिया। परिजन अस्पताल लाए, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मुंडेरा निवासी रामभरोसे प्रजापति ने बताया कि उसका पुत्र चंद्रपाल (25) शराब का लती था। उसकी पत्नी पिंकी इसका विरोध करती थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। दशहरा से पहले पिंकी अपने मायके चली गई थी। शनिवार की देर शाम चंद्रपाल का पिंकी से फोन पर विवाद हुआ। इसके बाद वह घर के बाहर निकल गया और शराब के ठेके में पहुंचकर शराब पी। इसके बाद जहर खाकर घर आ गया। हालत बिगड़ने पर उसको सदर अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिंकी को मायके से बुलाया गया। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि युवक ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खाया था। भाई रोहित के अनुसार भाई का शराब पीने के बाद भाभी से विवाद करता था।






फंदा लगाकर जान देने की कोशिश

हमीरपुर। थाना जलालपुर के बरहरा गांव में मां से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बरहरा गांव निवासी राजकुमारी ने बताया कि उसका बेटा शराब का लती है। शराब के लिए उनसे पैसे मांग रहा था। मना करने पर झगड़ा करने लगा और कमरे से अंदर जाकर फंदा लगाने की कोशिश की। महिला की सूचना पर पीआरपी टीम प्रभारी अभिनव सिंह मौके पर पहुंचे और संदीप को समझा-बुझाकर कमरे का दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खोलते ही युवक नीचे गिर गया। उसे सीएचसी सरीला लाया गया। यहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद घर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें