फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पांच दिन बाद लापता मछुआरे का यमुना में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय के मेरापुर मोहल्ले में बीते सोमवार को दोस्तों संग नदी में मछली का शिकार करने गए मछुवारे का पांचवे दिन यमुना नदी में शव उतराता मिला। पिता ने दोनों साथियों पर हत्या व गलत जानकारी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। गुरुवार को नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस व परिजन तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन

मेरापुर मोहल्ला निवासी राजाबाबू (22) पुत्र फगुनिया को बीते सोमवार मोहल्ला निवासी शिवराज व मनसुख उर्फ रवि घर से अपने साथ ले गए थे। तीनों खुशीराम व मुन्ना के खेतों के पास यमुना नदी में मछली का शिकार करते रहे। उसके बाद मनसुख व शिवराज घर वापस लौट आए, लेकिन राजाबाबू नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
फगुनिया ने मनसुख से राजाबाबू के बारे में पूछा तो उसने जानकारी न होने की बात कही। गुरुवार को राजाबाबू के नदी में डूबने की आशंका पर परिजन व पुलिस यमुना में उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह घटनास्थल से करीब पांच किमी. दूर पत्योरा मौरंग खदान के पास यमुना नदी में उसका शव उतराता मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त राजाबाबू के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता ने शिवराज व मनसुख के खिलाफ सदर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बताया कि दोनों आरोपी परिजनों के सामने बेटे को अपने साथ ले गए थे। साथ ही दोनों नशे में थे। बकरी चराने वालों ने तीनों के बीच विवाद होने की जानकारी दी। विवाद के बाद दोनों घर वापस जा रहे थे, लेकिन राजा उनके साथ नहीं था। बताया कि बाद में दोनों घर से गायब हो गए। जिससे लग रहा है कि दोनों ने हत्या करके शव नदी में फेंक दिया हो। सदर कोतवाल अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें