फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पिता से कहासुनी के बाद शिक्षक पुत्र ने खुद का गला रेता, मौत

Mon, 02 Jun 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय के मिश्राना मोहल्ले में किराये के मकान में रह रहे पिता-पुत्र में शनिवार को किसी बात पर विवाद हो गया। देर रात बेटे ने चाकू से खुद का गला रेत लिया। इससे उसकी मौत हो गई। पिता ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सदर कोतवाल ने तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


मिश्राना मोहल्ला निवासी स्वराज कुशवाहा के मकान का एक हिस्से में फतेहपुर जनपद के चांदपुर थानांतर्गत दपसौरा निवासी उदित नारायण किराये पर रहते थे। बेटा सतीश द्विवेदी (25) भी उनके साथ रहता था। सतीश स्थानीय किसी स्कूल में प्राइवेट शिक्षक थे। रविवार को किसी ने युवक का गला रेतने से मौत होने की सूचना पुलिस को दी।



सदर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से रविवार की सुबह नौ बजे उन्हें जानकारी मिली। मकान मालिक से पूछताछ और पिता उदित नारायण से फोन पर जानकारी ली गई। पता चला कि रात में पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बात सतीश ने गला रेत लिया। पिता उदित नारायण मकान मालिक से सहयोग से उसे जिला अस्पताल लाए , यहां डॉक्टर ने सतीश को मृत घोषित कर दिया।उदित नारायण ने चुपचाप शव गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया है। पिता को कोतवाली बुलाया गया है। उनके आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें